आगरा के एत्मादपुर में 6 वार्डों के परिणाम, निर्दलीय उम्मीदवारों ने लहराया परचंम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 11:16 AM

results of 6 wards in etadpur of agra  independent candidates looted

नगरीय निकाय और नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना में अब तक एत्मादपुर नगर पालिका के 6 वार्डों के परिणाम आ गए हैं, जिसमें 3 सीट पर निर्दलीय, 2...

आगराः नगरीय निकाय और नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना में अब तक एत्मादपुर नगर पालिका के 6 वार्डों के परिणाम आ गए हैं, जिसमें 3 सीट पर निर्दलीय, 2 पर बसपा और 1 पर भाजपा ने जीत हासिल की है।

नगर निकाय के अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नवीन गल्ला मंडी स्थल पर मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की गई है। सबसे पहले स्वामी बाग नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें सरोज देवी ने जीत हासिल की। उन्होंने सुनीत सिंह को 27 वोटों से हराया। सरोज देवी को 71 वोट मिले। बता दें कि इस वार्ड में 2 ही उम्मीदवार थे। बता दें कि सबसे पहले स्वामी बाग नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई है। इस नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए एक ही पोस्टल वोट डाला गया है।

वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी सत्य प्रभा जीती, उन्हें 178 वोट मिले। वार्ड 2 से बसपा प्रत्याशी अनीता देवी जीती, 415 वोट मिले। वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री देवी जीती, वोट 271 मिले। वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय प्रत्याशी दीवान सिंह जीती, वोट 99 मिले। वार्ड नंबर 5 से बीजेपी प्रत्याशी माया देवी ने जीत दर्ज की,175 वोट। वार्ड नंबर 6 से बसपा प्रत्याशी किरण देवी ने जीत दर्ज की, 232 वोट मिले। सबसे कम वोट के अंतराल से वार्ड 4 के निर्दलीय प्रत्याशी दीवान सिंह जीते। सिर्फ 2 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी राज कपूर को हराया।

सरला बाग वार्ड 61 से भाजपा प्रत्याशी जीतीं
दयालबाग नगर पंचायत के सरला बाग वार्ड 61 से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वरी चौधरी से जीत गई हैं। उन्हें 1869 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर 1120 वोटों के साथ चंद्रवती रहीं। निर्दलीय प्रत्याशी बबिता को 741 वोट मिले। इसी के साथ वार्ड 21 बारहखंभा से भाजपा के सत्य प्रकाश निवेश ने जीत हासिल की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!