रिश्ते हुए तार-तारः देवर ने भाभी का वीडियो बना 4 महीने तक किया रेप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 01:53 PM

relationshiped wire telegram  devar made video of bhabhi  s video for 4 months

उत्तर प्रदेश के अागरा ज‍िले में शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक देवर ने रिश्तों .....

अागराः उत्तर प्रदेश के अागरा ज‍िले में शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक देवर ने रिश्तों को तारतार करते हुए अपनी ही भाभी को हवस का शिकार बना डाला। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला न्यू आगरा थाने के इंद्रपुरी का है। यहां की रहने वाली महिला दीपा का पति और उसका चचेरा देवर ड्राइवरी का काम करते हैं। रिश्तेदारी और आसपास रहने के कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। पीड़िता ने बताया कि 4 महीने पहले एक दिन चचेरा देवर घर आया और नशे की हालत में उसने जबरन रेप किया। इस दौरान उसने मोबाइल में वीडियो बना ली। ये बात उसने पति को बताने की कोशिश की, लेकिन देवर ने धमकी दी कि वो उसका वीडियो नेट पर डाल देगा।

जिसके बाद डर का फायदा उठाते हुए देवर रोज उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसने उसके गहने व पति के लोन लिए हुए 25 हजार भी ले लिए। आरोपी  लगातार रुपए की डिमांड करता था। बीते दिन जब पीड़िता का पति घर पर नहीं था तो आरोपी देवर आया। उसने 20 हजार रुपए की मांग की। पीड़िता ने असमर्थता जताई और संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी जबरदस्ती करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए।

पीड़िता ने अपने बचाव में लोहे के हथियार से उसे मार दिया। चोट लगते ही देवर फरार हो गया। जिसके बाद उसने हिम्मत कर घटना की जानकारी पति को दी और पति-पत्नी ने थाना न्यू आगरा पहुंचकर पूरी घटना बताई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आरोपी को इलाज और मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं थाना इंचार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़‍ित की तहरीर पर रेप और वसूली के साथ साइबर एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!