Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 06:50 PM
योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर ले फिर भी आए दिन बेखौफ बदमाश इसकी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है। ताजा मामला बुलंदशहर जिले के नेशनल हाईवे का है...
बुलंदशहरः योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर ले फिर भी आए दिन बेखौफ बदमाश इसकी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है। ताजा मामला बुलंदशहर जिले के नेशनल हाईवे का है। जहां कुछ दबंगों ने एक युवकी से गैंगरेप कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरे युवक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुल्फिकार अब्बासी और दिलशाद के रूप में हुई। बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले इन दोनों उम्र 28-29 साल के करीब हैं। पुलिस ने मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे शराब के नशे में थे और बस मजे के लिए लड़की का किडनैप किया था।
गौरतलब कि इस साल 2 जनवरी की शाम करीब 7 बजे जब लड़की ट्यूशन पढ़कर साइकल से अपने घर लौट रही थी। तभी अज्ञात लोगों ने उसे अपनी कार में खींच लिया था। इसके दो दिन बाद 4 जनवरी को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके के नाले से लाश बरामद की थी। मृतक के परिजनों ने इस मामले में गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।