Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 11:35 AM
योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर ले फिर भी आए दिन बेखौफ बदमाश कानून व्यवस्था पर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ताजा मामला एटा...
एटाः योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर ले फिर भी आए दिन बेखौफ बदमाश कानून व्यवस्था पर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ताजा मामला एटा जिले का है, जहां बदमाशों ने तीन महीने पूर्व एक महिला से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता जब थाने पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक मामला सकीट थाना क्षेत्र का है, जहां के रहने वाले दो दबंगों ने गांव की ही एक महिला को उसके घर मे अकेला पाकर तमंचे के बल पर हवस का शिकार बना डाला। दुष्कर्म के बाद महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई तो परिजन थाने पहुंच गए। लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।