Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 10:49 AM
उत्तर प्रदेश में रामपुर के शहजादनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 15 हजार का ईनामी बदमाश नासिर घायल हो गया। नासिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
रामपुर: उत्तर प्रदेश में रामपुर के शहजादनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 15 हजार का ईनामी बदमाश नासिर घायल हो गया। नासिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिकप सवार बदमाशों को पुलिस ने दुरनगला गांव के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जिसमें नासिर नामक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए बदमाश के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यह मुरादाबाद के मुढ़ापाण्डेय क्षेत्र का रहने वाला है। इस बदमाश ने पिछले दिनों अपने साथियों के साथ भैंस चोरी के समय एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह बदमाश 2001 से अपराध कर रहा है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।