Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 11:38 AM
उत्तर प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश सहारनपुर में कहर....
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश सहारनपुर में कहर बन कर भरपी है। यहां लगातार बारिश के चलते एक मकान की दीवार झरझरा कर गिर गई। जिसमें एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल है।
जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल पूरी दुनिया में दीनी तालीम के लिए मशहूर दारुल उलूम के पास बने मकान की दीवार तेज बारिश के चलते गिर गई। इससे रास्ते से गुजर रहे 7 राहगीर दीवार के मलबे में दब गए। जिन्हें अन्य राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया। मृतक छात्र का नाम ओसामा बताया जा रहा है। जो मणिपुर का रहने वाला है।
उधर सूचना देने के बाद भी घंटों पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।