Google ने राहुल गांधी को बताया इंडिया का पप्पू, भाजपाईयों ने साधा निशाना

Edited By ,Updated: 12 Oct, 2016 07:09 PM

rahul said guagl pappu bajpaiyon the target shuffle

क्या आप जानते हैं कि भारत का पप्पू कौन है? आप सर्च इंजन गूगल से पूछिए पप्पू कौन है। गूगल पर हिन्दी में लिखिए पप्पू।

आगरा(गौरव): क्या आप जानते हैं कि भारत का पप्पू कौन है? आप सर्च इंजन गूगल से पूछिए पप्पू कौन है। गूगल पर हिन्दी में लिखिए पप्पू। जवाब आपके सामने होगा। गूगल बताता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पप्पू हैं। अगर आप अंग्रेजी में लिखें 'Who is pappu in india' तो भी गूगल जवाब देता है राहुल गांधी। है न अचरज की बात। पहले एंटी नेशनल लिखने पर गूगल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली की ओर ले जाता था। भारत में पप्पू का मतलब है मूर्ख। पप्पू का मतलब सीधा लड़का भी होता है। पप्पू को मूर्ख सिद्ध करने के लिए ही दो फिल्में बनीं। पप्पू पास हो गया यानी मूर्ख व्यक्ति भी पास हो गया। दूसरी फिल्म थी पप्पू कान्ट डांस साला। कहने का मतलब है कि मूर्ख (पप्पू) नृत्य नहीं कर सकता है। 

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि राहुल गांधी राजनीति के पप्पू हैं। यह कई बार सिद्ध हो चुका है। संसद हो या कोई रैली, राहुल गांधी का व्यवहार ठीक पप्पू की तरह ही होता है। उन्हें खेत-खलिहान की कोई जानकारी नहीं है। वे नहीं जानते हैं कि खेती कैसे होती है। इसी कारण उन पर खेती-किसानी को लेकर चुटकुले बने हैं।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक का कहना है कि जब गूगल ने राहुल गांधी को पप्पू मान लिया है, तो बाकी लोग क्यों न मानें। इसमें किसी को शक नहीं है कि राहुल गांधी राजनीति में पप्पू के समान ही हैं। कांग्रेसी भी मानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं, तभी तो कांग्रेस के बड़े नेता उनसे तौबा करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!