यूपी की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं: राज बब्बर

Edited By ,Updated: 19 Mar, 2017 12:37 PM

rahul is not responsible for up defeat raj babbar

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी नहीं जिम्मेदार हैं...

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी नहीं जिम्मेदार हैं। बब्बर ने यहां संवाददाताआें से कहा, ‘‘कांग्रेस ने 5 में 3  राज्यों के चुनाव जीते हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने मिशन में सफल हैं।’’ 

प्रेस कांफ्रेंस में बब्बर का कहना है कि चुनाव में क्या चीज गलत चली गई, उसका आंकलन पार्टी ने अभी नहीं किया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि गोवा और मणिपुर में कांग्रेस भाजपा के धनबल और बाहुबल के आगे हार गई। हालांकि वह सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी।  उत्तर प्रदेश में सपा के साथ चुनाव पूर्व किए गए गठबंधन के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सपा ने समीक्षा शुरू कर दी है। कांग्रेस भी जल्द ही समीक्षा करेगी।  बतौर प्रदेश अध्यक्ष बब्बर ने हार की जिम्मेदारी खुद ली। वह चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर किए गए सवालों पर टिप्पणी से बचे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!