Edited By ,Updated: 08 Feb, 2017 09:24 AM
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
नई दिल्ली\लखनऊ:कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दते हुए यहां बताया कि गांधी अपराहन 12 बजे हाथरस के बंगला इंटर कालेज मैदान में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद डेढ बजे बुलंदशहर जिले के खुर्जा में रैली करेंगे।
कांग्रेस को वोट देने की करेंगे अपील
पार्टी ने बताया कि गांधी इस रैली से सीधे हापुड़ पहुंचेंगे और वहां पौने तीन बजे ताराचंद इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम को चार बजे वह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में चुनावी रैली में मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे।
UP Breaking News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें