Edited By ,Updated: 23 Dec, 2015 04:13 PM
अमेठी में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा हो गया जब कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं का दो गुट आपस में भिड़ गया।
अमेठी: अमेठी में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में उस समय भारी हंगामा हो गया जब कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं का दो गुट आपस में भिड़ गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। लोगों द्वारा दोनों पक्षों को शांत करने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। देखते देखते दोनों गुटों में पत्थरबाजी होने लगी। झड़प में एक कार्यकर्ता जख्मी हो गया। घायल कार्यकर्ता को प्रारंभिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया।
किसलिए हुआ विवाद
सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे, तभी आगे निकलने के चक्कर में एमएलसी दिनेश सिंह और स्थानीय ब्लॉक प्रमुख हारून की कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने से नाराज दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर हुई झड़प और ईंट से किए गए हमले में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को चोट लग गई।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 2 दिन के लिए अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। अमेठी में आज उनके लिए एक सभा का आयोजन किया गया था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अमेठी के नवनिर्वाचित प्रधानों से मिलने का कार्यक्रम तय किया गया था।