Edited By ,Updated: 12 Jan, 2017 11:26 AM
राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण माने जाने वाले उत्तरप्रदेश में जारी दल गत उठक पटक के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बहुत मजा आएगा।
नई दिल्ली\लखनऊ: राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण माने जाने वाले उत्तरप्रदेश में जारी दल गत उठक पटक के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में बहुत मजा आएगा।
राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के यहां ‘जन वेदना सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए गांधी हल्के फुल्के अंदाज में नजर आए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं द्वारा उत्तरप्रदेश पर टिप्पणी करने की मांग पर कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत मजा आएगा। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण शैली का उपहास उड़ाया और कई बार ‘मित्रों’ संबोधन दोहराया। कांग्रेस पर कुछ नहीं करने और अब सब कुछ करने के मोदी के दावें का मखौल बनाते हुए गांधी ने कहा कि मंगलयान तो मोदीजी ने केवल 15 मिनट में बना दिया। यान पर केवल मोदी का फोटो लगना बाकी रह गया था। नहीं तो मोदी जा रहे होते चांद पर।
मोदी का स्वच्छता अभियान फैशन
उन्होंने स्वच्छता भारत अभियान को फैशन करार दिया और कहा कि मोदी समेत सभी भाजपाई नेताओं ने झाड़ू लगाई लेकिन सभी झाड़ू गलत तरीके से लगा रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी योग का अभियान चलाते हैं लेकिन मोदी पद्मासन नहीं लगा सकते। गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘नमक हराम’ के एक गाने ‘राम नाम जपना, पराया माल अपना’ का भी उल्लेख किया।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें