Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Sep, 2017 04:08 PM
एनाटॉमी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर रोयाना सिंह को बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर के रुप में नियुक्त किया गया है...
वाराणसीः एनाटॉमी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर रोयाना सिंह को बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर के रुप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि यूनिवर्सिटी के इतिहास में ये पहली महिला चीफ प्रॉक्टर हैं।
कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने उपमुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. रोयाना सिंह को पदोन्नत करते हुए मुख्य आरक्षाधिकारी नियुक्त किया है। अपने विभाग में मास्टर्स कर चुकी प्रो. सिंह को प्रथम मुख्य आरक्षाधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ है। वह विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण कमेटियों की सदस्य भी हैं।
उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर की रात छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज मामले की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए तत्कालीन चीफ प्रॉक्टर ओ. एन. सिंह ने गत 26 सितंबर की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे कुलपति ने तत्काल स्वीकार कर लिया था। ओ. एन. सिंह के इस्तीफे के बाद बीएचयू में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष प्रो महेंद्र कुमार सिंह को मुख्य आरक्षाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।