कांग्रेस का पोस्टरवारः यूपी के स्वास्थ्य मंत्री के चेहरे पर गोबर पोतने वाले योद्धा को 1 KG प्याज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 01:50 PM

poster war of congress face of up health minister

सपा कार्यकर्ताओं ने जहां बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के घर अंडा, टमाटर फेंक प्रदर्शन किया, वहीं अब कांग्रेस ने भी हल्ला बोल दिया है। कांग्रेसियों ने गोरखपुर में हुई घटना को नरसंहार बताया और विरोध में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री...

इलाहाबादः सपा कार्यकर्ताओं ने जहां बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के घर अंडा, टमाटर फेंक प्रदर्शन किया, वहीं अब कांग्रेस ने भी हल्ला बोल दिया है। कांग्रेसियों ने गोरखपुर में हुई घटना को नरसंहार बताया और विरोध में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने जारी किया विवादित पोस्टर
तख्ती बैनर पर स्लोगन लिखे। शब्दों के साथ सिद्धार्थ नाथ सिंह के आवास का घेराव किया गया और घर के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया मंत्री के पीआरओ से हंगामे के साथ दर्ज कराई गई। सबसे ज्यादा चर्चा तो उस पोस्टर की हो रही है। जिसके जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया है।

              PunjabKesari
विवादित पोस्टर में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ के मुंह पर गोबर पोतने की बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्टर पर भाजपाइयों ने जहां कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं चस्पा हुए पोस्टर को बीजेपी कार्यकर्ता अब फाड़कर फेंकने में जुटे हैं।

गोरखपुर की त्रासदी पर बीजेपी को घेरा
गौरतलब है कि गोरखपुर में हुई मासूम बच्चों की मौत पर बयान जारी करने के बाद से ही स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह विरोधी दलों के निशाने पर हैं। सपा कांग्रेस ने उनके बयान को बेतुका बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। जिसके क्रम में ही कांग्रेस नेता हसीब अहमद के विवादित पोस्टर ने विरोध का क्रम विवादित रूप से आगे बढ़ाया है।
               PunjabKesari
जानिए क्या कहता है ये पोस्टर
इलाहाबाद में जारी इस पोस्टर पर एक ओर कांग्रेसी दिग्गजों की फोटो है तो दूसरी तरफ गोरखपुर में घटना को दर्शाती फोटो। नीचे सिद्धार्थ नाथ सिंह की तस्वीर के साथ गाय है और बीच में प्याज। इसमे लिखा है कि 'गोरखपुर में हुए मासूम बच्चों की मौत पर अमर्यादित, अभद्र, अशोभनीय टिप्पणी करने वाले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के चेहरे पर गाय का गोबर पोतने वाले योद्धा को एक किलो प्याज दी जाएगी' 


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!