राष्ट्रमंडल खेलों में पूजा ढांडा को मिला टिकट, गीता फोगाट नाकाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 12:03 PM

pooja dhanda got tickets in commonwealth games  geeta fogat failed

शनिवार को सरोजनी नगर स्थित साई सेंटर में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में पूजा ढांडा ने गीता फोगाट को 57 किलोग्राम कैटेगरी में हरा दिया। बताया जा रहा है कि पूजा ढांडा हरियाणा की रहने वाली है।

लखनऊ: शनिवार को सरोजनी नगर स्थित साई सेंटर में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन ट्रायल हुआ। इस ट्रायल में पूजा ढांडा ने गीता फोगाट को 57 किलोग्राम कैटेगरी में हरा दिया। बताया जा रहा है कि पूजा ढांडा हरियाणा की रहने वाली है। पूजा ने इस जीत के साथ ही अगले साल होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भी क्वॉलीफाई कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ में 2018 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चयन ट्रायल कराया गया था। अगले वर्ष किर्गिस्तान में एशियाई कुश्ती जबकि आस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन है। इसके लिए शुक्रवार को दिल्ली में भी चयन ट्रायल कराए गए थे। महिला पहलवानों के लिए चयन ट्रायल 6 वर्गाें में कराए गए। इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी को 62 किग्रा वकान वर्ग में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट प्राप्त हुआ। अगले वर्ष होने वाले दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में साक्षी देश की अहम पदक उम्मीद होंगी। उसने इस वर्ष इंदौर में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब जीता तथा दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

साक्षी ने जहां राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए टिकट हासिल कर लिया वहीं गीता इससे वंचित रह गई। आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म ‘दंगल’ में गीता फोगाट और बबीता कुमारी के किरदार को निभाने का ऑफर ठुकराने वाली महिला पहलवान पूजा ढांढा ने फ्री स्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में गीता फोगाट को चित कर एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट प्राप्त किया। अन्य खिलाड़ियों में विनेश फोगाट को 50 किग्रा वजन वर्ग, बबीता कुमारी को 53 किग्रा, पूजा ढांडा को 57 किग्रा, दिव्या काकरान को 68 किग्रा और किरण बिश्नोई को 76 किग्रा वजन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टिकट हासिल हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!