Edited By ,Updated: 02 Dec, 2016 03:27 PM
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में एक कांस्टेबल ने अपने साथी चालक पुलिसकर्मी को गोली मारी और फरार हो गया।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में एक कांस्टेबल ने अपने साथी चालक पुलिसकर्मी को गोली मारी और फरार हो गया। इस हमले में घायल पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रात लोहामंडी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल उमेश यादव ने साथी जीप चालक सुखबीर को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल सका। सुखबीर को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद हमला करने वाला कांस्टेबल फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार कांस्टेबल की तलाश की जा रही है।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें