Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 06:01 PM
मेरठ पुलिस काे आज उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने लूट का प्रयाय बन चुके लुटेरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया....
मेरठः मेरठ पुलिस काे आज उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब उन्होंने लूट का प्रयाय बन चुके लुटेरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया। इस गैंग में आदमी ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल है, जोकि बड़े ही शातिराना अंदाज के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया करती थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लुटेरी महिलाएं सुनसान हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों से लिफ्ट मांगती थीं। जैसे ही वाहन सवार लिफ्ट देने के लिए रुकता लुटेरी महिलाएं पीछे छुपे अपने साथियों को इशारा कर दिया करती थीं। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लोगों को लूट लेती थीं। अबतक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इन लोगों के पास से लूट का सामान और अवैध असलाह बरामद कर लिया गया है।
गाैरतलब है कि आए दिन प्रदेश में लूट आैर डकैती की घटनाआें में तेजी देखने काे मिली है। लुटेरे न केवल लाेगाें काे अपना शिकार बनाते थे बल्कि उनके साथ मारपीट भी करते थे। चुनाैती बने इस गिराेह काे पकड़कर अब पुलिस राहत की सांस ले रही है।