Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 11:46 AM
रामपुर पुलिस के हाथ आज बड़ी सफलता लगी है। यहां पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी और 2 बदमाश घायल हो गए है....
रामपुरः रामपुर पुलिस के हाथ आज बड़ी सफलता लगी है। यहां पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी और 2 बदमाश घायल हो गए है। इसके साथ ही बदमाशों के पास से हथियार और लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के जजेज रोड के पास लूट की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आधा घंटे तक चली इस मुठभेड़ में लगातार आमने सामने से फायर होंते रहे। घटना से आस-पास के लोग दहशत में आ गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से 2 बदमाशों को पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लाखों रुपए का लूट का सामान और अवैध असलाह भी बरामद किया है। घटना में पुलिस के 6 जवान भी घायल हुए है। घायल बदमाशों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।