Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Mar, 2018 04:59 PM
यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इस दौरान कांस्टेबल रविन्द्र भी गोली लगने से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया...
बुलंदशहरः यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इस दौरान कांस्टेबल रविन्द्र भी गोली लगने से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस जहांगीराबाद-खानपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में कांस्टेबल रविन्द्र को गोली लग गई। पुलिस ने भी घेराबंदी शुरू की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो भाग नहीं सका, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। घायल बदमाश और कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि पकड़ा गया बदमाश 20 हजार रूपए का इनामी समशुददीन है। समशुददीन का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा, कई खोखा व जिंदा कारतूस आदि बरामद किए हैं।