फूलपुर उपचुनावः प्रिंयका गांधी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 06:20 PM

केशव प्रसाद मौर्य के डीप्टी सीेएम बनने के बाद फूलपुर और योगी अदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद गोरखपुर लोकसभा सीटें खाली हो गई है। जिस वजह से इन दोनों सीटों पर उपचुनाव करने की घोषणा भी कर दी गई है। इसी के चलते सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हर...

लखनऊः केशव प्रसाद मौर्य के डीप्टी सीेएम बनने के बाद फूलपुर और योगी अदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद गोरखपुर लोकसभा सीटें खाली हो गई है। जिस वजह से इन दोनों सीटों पर उपचुनाव करने की घोषणा भी कर दी गई है। इसी के चलते सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हर किसी की नजर प्रत्याक्षियों पर टिकी है। 

प्रियंका गांधी हो सकती है फूलपुर सीट की उम्मीदवार
इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बुधवार को प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने का मुद्दा उठा। इस दौरान बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। अब पार्टी की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष को प्रियंका के नाम का प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में प्रियंका के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की।खैर अब इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर पार्टी हाईकमान आखिरी फैसला लेगा। 

काफी महत्वपूर्ण है यह सीट 
बताते चले कि फूलपुर लोकसभा सीट का देश के राजनैतिक इतिहास में खासा महत्व है इसलिए यह सीट कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है। इस सीट से देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इसी सीट से कांग्रेस की टिकट पर वीपी सिंह भी जीते थे। वह भी बाद में देश के प्रधानमंत्री बने।

गौरतलब है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन दोनों लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख बीते दिनों घोषित कर दी थी। जिसके चलते बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा के प्रत्याशी का नाम ऐलान कर दिया है। जोन इंचार्ज डा. राम कुमार कूरिल ने प्रत्याशीयों को लेकर टिकेट की घोषणा की है। जिसके चलते लालगंज सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री घूरा राम को टिकट मिला है और पूर्व सांसद डा. बलिराम इस बार टिकट से वंचित हो गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!