Edited By ,Updated: 04 Apr, 2017 11:44 AM
प्रदेश सरकार अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव करनी की बात कर रही है, लेकिन....
अमेठी: प्रदेश सरकार अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव करनी की बात कर रही है, लेकिन अधिकारी सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे है। एेसा माना जा रहा है कि अमेठी पुलिस ने अपना बर्ताव न बदलने की कसम खा रखी है।
जानकारी के अनुसार अमेठी पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बाजार शुक्ल थाना में तैनात सिपाही संजय सिंह फरियादियों से अपने हाथ व पैर दबवा रहे है। संजय सिंह की दबंगई ऐसी है कि उनके सामने कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं होता।
बताया जाता है कि यहा पर जब भी कोई फरियादी आता है तो पहले संजय सिंह की सेवा करनी पड़ती है उसके बाद ही उनकी फरियाद सुनी जाती है। अब बाजार शुक्ल में तैनात सिपाही की यह वीडियो आप देखो तो आपको खुद पता चल जाएगा कि यूपी पुलिस क्या कर रही है।