Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 04:13 PM
आगरा में एक भजन संध्या के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक से झरझरा कर दीवार लोगों पर गिर गई....
आगराः आगरा में एक भजन संध्या के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक से झरझरा कर दीवार लोगों पर गिर गई। जिसमें दर्जनों से भी अधिक लोग घायल हो गए।
दरअसल शारदीय नवरात्रों के शुरु होते ही जगह- जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। बीती रात शमशाबाद के गोपालपुरा स्थित सोमनाथ मंदिर मे भी माता का दरबार सजाया गया। जिसको देखने के लिए वहां सैकड़ों दर्शकों का हुजूम था। लेकिन करीब 10 बजे मंदिर परिसर से सटी एक बाड़े की दीवार अचानक ढह गई। अचानक हुए इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग दीवार के नीचे दब गए। मलवें के नीचे दबे लोगों को अाधे घंटे के प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में लोगों को पास ही के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। अचानक जर्जर दीवार गिरने का कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है।