BJP सरकार से जनता का हुआ मोहभंग, 2019 में सामने आ जाएगा पूरा नतीजा: अखिलेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 10:40 AM

people rejecting bjp will come out in 2019 complete result akhilesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है। मुद्दों से भटकाना इस दल का चरित्र है और उसे रोकने का काम क्षेत्रीय ताकतें ही कर सकती हैं।

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है। मुद्दों से भटकाना इस दल का चरित्र है और उसे रोकने का काम क्षेत्रीय ताकतें ही कर सकती हैं।

अखिलेश ने यहां एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल सिर्फ पिछली सरकार की योजनाओं से ‘समाजवादी’ शब्द हटाने और ‘उद्घाटन का उद्घाटन’ करने में ही बिता दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म तथा त्योहार के नाम पर समाज को बांटा है। उसने अपने चुनाव घोषणापत्र में जनता से तमाम वादे किए लेकिन बाद में उसे धोखा दिया। भाजपा का चरित्र मुद्दों को भटकाने का रहा है। भाजपा को रोकने का काम क्षेत्रीय ताकतें ही कर सकती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में किसान, गरीब, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार संवेदन शून्य है। इस सरकार ने 108 और 102 एम्बलेंस सेवा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई 1090 सेवा और अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा को बर्बाद कर दिया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 4 साल और उत्तर प्रदेश में भाजपा की एक साल की सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। इसका असर गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनावों के नतीजों में दिखाई दिया है। जनता भाजपा को नकार रही है। इसका पूरा नतीजा 2019 में सामने आ जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!