Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 12:42 PM
उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी बस बुरी तरह से पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 2 दर्जन यात्री घायल हो गए, जिसमें 1 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल..
इटावाः उत्तर प्रदेश के इटावा में उस समय हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरी बस बुरी तरह से पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 2 दर्जन यात्री घायल हो गए, जिसमें 1 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
...
दरअसल यात्रियों से भरी बस दीपावली का त्यौहार मना कर वापिस लौट रही थी, तभी अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में काफी हद तक यात्री घायल हुए है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं एक घायल ने बताया कि दो-चार सवारी बस के ऊपर बैठी थी और बाकी बस के अंदर थी। बस कंडक्टर ने बस को ठूस-ठूस कर भर लिया। ड्राइवर ने गाड़ी चला दी और तेजी से भगाने लगा। इसी दौरान ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और बस पलट गई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया।