Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jul, 2017 05:25 PM
उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिनौली क्षेत्र में तेंदुए द्वारा कई बंदरों एवं बकरियों को....
बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिनौली क्षेत्र में तेंदुए द्वारा कई बंदरों एवं बकरियों को निवाला बनाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
सूत्रों के अनुसार बिनौली क्षेत्र के तेड़ा गांव के जंगल में आए तेंदुए ने गांव में प्राइमरी स्कूल के पास उछल कूदकर रहे बंदरों पर धावा बोल दिया। इतना ही नहीं तेंदुए ने सड़क पर घूम रही तीन बकरियों को भी अपना शिकार बना लिया। तेंदुए की दहशत के कारण किसान रात के समय खेतों में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है।