Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 01:11 PM
यहां के सरायलख्नसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में देर रात हडकंप और दहशत का माहौल हो गया....
मऊ: ईद से पहले शरारती तत्वों ने उत्तर प्रदेश की फिजा में जहर घोलने की कोशिश की है। मऊ के सरायलख्नसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इतना ही बदमाशों ने मस्जिद में प्रतिबंधित मांस के टुकड़े फेंककर सांप्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश की। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग यूनुस मस्जिद में ही रहते हैं। बीती रात को जब वह नमाज पढ़कर मस्जिद से निकले तो बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही बदमाशों ने प्रतिबंधित मांस के टुकड़े को भी मस्जिद में फेंक दिया। घटना का पता चलते ही यूनुस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना का पता चलते हुए मौके पर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से शांति की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि बाइक सवार 2 युवक आए और मस्जिद में मांस फेंककर एक व्यक्ति को गोली मार दी। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यहां पुलिस बल भी लगा दिया गया है।
UTTAR CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-