ओपिनियन पोल: यूपी में CM पद के लिए अखिलेश पहली पसंद

Edited By ,Updated: 31 Jan, 2017 08:34 AM

opinion poll up cm akhilesh first choice for the pos

उत्तर प्रदेश की कुर्सी को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच ए.बी.पी. न्यूज-लोकनीति-सी.एस.डी.एस. के सर्वे के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटें मिलेंगी।

नई दिल्ली\लखनऊ:उत्तर प्रदेश की कुर्सी को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच ए.बी.पी. न्यूज-लोकनीति-सी.एस.डी.एस. के सर्वे के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटें मिलेंगी। यही नहीं सर्वे के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे अधिक पसंद किया गया है। हालांकि उनकी लोकप्रियता में थोड़ी कमी आने की बात सामने आई है क्योंकि इससे पहले के सर्वे में जहां 28 प्रतिशत लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया था वहीं अब उन्हें 26 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया।

सर्वे के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन को 35 प्रतिशत, भाजपा गठबंधन को 29 प्रतिशत एवं बसपा को 23 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलेगा, वहीं अन्य दलों एवं प्रत्याशियों को 13 प्रतिशत लोगों के समर्थन की उम्मीद है। सीटों के मामले में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन सबसे आगे है। सर्वे के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद 18 से 25 वर्ष के युवाओं के बीच भाजपा सर्वाधिक लोकप्रिय है।

किसकी बनेगी सरकार 

पार्टी    सीटें   वोट शेयर 
एस.पी.-कांग्रेस   187-197 35 प्रतिशत   
भाजपा     118-128  29 प्रतिशत 
बसपा   76-86   23 प्रतिशत 
अन्य    05-09   13 प्रतिशत



UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!