जन्मदिन पर मिली ऐसी मौत, बाइक रही ऊपर और 30 फीट नीचे जा गिरा युवक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 12:43 PM

on birthday found such death 30 feet dropped down young boy

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अनियंत्रित बाइक से युवक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हैरानी की बात तो यह है कि युवक की बाइक पुल पर ही रह गई और वो 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसा इतना खतरनाक था कि युवक की मौके पर...

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अनियंत्रित बाइक से युवक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। हैरानी की बात तो यह है कि युवक की बाइक पुल पर ही रह गई और वो 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसा इतना खतरनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल मामला न्यू हैदराबाद बादशाह नगर कॉलोनी का है। जहां का रहने वाला कुणाल नोएडा के एमेटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करता था। दीपावली पर वह घर आया हुआ था। बीती शाम अपने जन्मदिन पर वह विभूतिखंड स्थित पिकअप भवन के सामने फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्र‍ित होकर पुल से नीचे चली गई।

एसओ विभूतिखंड सतेंद्र राय ने बताया कि एक शख्स तेज रफ्तार बाइक से पुल के नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी 2 बहनें भी हैं उसके पिता रेलवे में ठेकेदार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!