Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 02:57 PM
शिकायतों के निस्तारण की तमाम प्रयासों के बाद भी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों का बोझ कम नही हो रहा है...
गोरखपुरः शिकायतों के निस्तारण की तमाम प्रयासों के बाद भी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतों का बोझ कम नहीं हो रहा है। जिसके तहत एक नई व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें अब सीधे संबंधित अधिकारी के पास ऑनलाइन शिकायत भेजी जा सकेगी। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी वाट्सऐप पर होगी।
ऑनलाइन शिकायत भेजने का विकल्प उपलब्ध
दरअसल अभी तक जन शिकायत निस्तारण प्रणाली पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत सीधे भेजने का विकल्प उपलब्ध नहीं था। इस समस्या के निदान के लिए शासन ने यह नई व्यवस्था बनाई है। शासन ने इस नई व्यवस्था की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंडल आयुक्त व जिला अधिकारियों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।
अब वाट्सऐप पर होगी हाजिरी
ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी वाट्सऐप पर होगी। इनमें से अस्पताल, स्कूल और अन्य सरकारी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी प्रमुख रुप से शामिल होंगे। जिलाधिकारी राजीव रौतेला की पहल पर वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप में सभी अस्पतालों ब्लॉक को नगर पंचायत बीआरसी को जोड़ा गया है।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस ग्रुप से जुड़े तथा कार्यालय में बैठकर ही अन्य कार्यालयों की उपस्थिति प्राप्त करें। साथ ही नियमित रूप से क्षेत्र में भी जाएं और कार्यालय में उपस्थिति के साथ अन्य व्यवस्था का भी निरीक्षण करें।