यूपी में रंगों की सियासत, अब राजधानी का कैसरबाग थाना भी केसरिया रंग में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 08:52 AM

now the kaiserbagh police station in kesariya color

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय, हज समिति कार्यालय तथा अन्य सरकारी भवनों के बाद भगवा रंग अब पुलिस थानों पर भी चढऩे लगा है। शहर के 80 साल पुराने कैसरबाग थाने पर भगवा रंग चढ़ गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय, हज समिति कार्यालय तथा अन्य सरकारी भवनों के बाद भगवा रंग अब पुलिस थानों पर भी चढऩे लगा है। शहर के 80 साल पुराने कैसरबाग थाने पर भगवा रंग चढ़ गया है। वैसे विपक्षी दलों की बयानबाजी के बाद हज समिति कार्यालय पर लगे भगवा रंग को बदल दिया गया है। योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में भगवे रंग का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। सरकारी पुस्तिकाओं (बुकलेट) से लेकर सरकारी बसों तक पर भगवा रंग चढ़ चुका है। अब शहर के बीचों-बीच बना कैसरबाग पुलिस थाना इस सूची में नया है।

कैसरबाग पुलिस थाना ब्रिटिश जमाने में 1939 में बनाया गया था और यह अपने पारम्परिक पीले और लाल रंग से रंगा था, लेकिन अब अंग्रेजों के जमाने के इस थाने के कुछ खंभों और भवन के कुछ हिस्से को केसरिया (भगवा) रंग में रंग दिया गया है। कैसरबाग थाने के प्रभारी निरीक्षक डी.के. उपाध्याय ने बताया कि थाने में रंग-रोगन का काम करीब अढ़ाई माह पहले शुरू किया गया था, लेकिन आजकल ठंड के कारण काम रुका हुआ है। कहा जाता है कि केसरिया रंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पंसदीदा रंग है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!