अब मेरठ में भी 2 महिलाओं की काटी चोटी, फैली दहशत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 12:25 PM

now in meerut there are two women pockets

रहस्यमयी परिस्थिति में महिला की चोटी कटने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। देश के अलग-अलग जगहों से चोटी काटे जाने की खबरें आ रहीं हैं...

मेरठः रहस्यमयी परिस्थिति में महिला की चोटी कटने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। देश के अलग-अलग जगहों से चोटी काटे जाने की खबरें आ रहीं हैं। वहीं इसी से जुड़ी एक खबर मेरठ से भी आई है। जहां 2 महिलाओं की चोटी कटी मिली। हैरत की बात तो ये है कि महिलाओं को पता तक नही चल पाया कि उनकी चोटी कब और कैसे कट गई।

जानकारी के मुताबिक किठौर थाना इलाके के शाहजहांपुर कस्बा निवासी रमेश सैनी पत्नि शालू घर में सो रही थी। इसी बीच पड़ौस में रहने वाली एक महिला उसके घर पहुंची। उसने फर्श पर कटे हुए बाल पड़े देखे तो शालू को जगाकर बताया कि किसी ने उसके बाल काटकर फर्श पर डाल दिए हैं। शालू ने देखा तो उसकी चोटी से बाल कटे हुए थे। करीब डेढ़ इंच चोटी कटने की बात धीरे-धीरे गांव में फैलती चली गई। लोगों में डर का माहौल बन गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। अभी पुलिस महिला से घटना की जानकारी ले ही रही थी कि पड़ौस रहने वाली असलम की पत्नि अनीसा ने भी शोर मचा दिया कि कोई उसकी चोटी भी काट कर ले गया। दोनों घटनाओं के बाद कस्बे में हड़कम्प मचा हुआ है। क्षेत्र के लोग रात में पहरेदारी में लगे हुए हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!