नोटबंदी निश्चित तौर पर नेहरू गांधी परिवार के लिए त्रासदी: स्मृति ईरानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 06:19 PM

notebook definitely tragedy for nehru gandhi family smriti irani

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नोटबंदी को लेकर की गई टिप्पणी के लिए उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नोटबंदी नेहरू गांधी परिवार के लिए निश्चित..

लखनऊ: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नोटबंदी को लेकर की गई टिप्पणी के लिए उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नोटबंदी नेहरू गांधी परिवार के लिए निश्चित तौर पर त्रासदी है क्योंकि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है।

स्मृति ईरानी ने भाजपा के उत्तर प्रदेश कार्यालय में दावा किया कि 2 राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में भी वही परिणाम आने वाले हैं। स्थिति यह है कि अब कांग्रेस पेशोपेश में है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए अथवा नहीं।  स्मृति  ने राहुल पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जिस नेता पर उनकी पार्टी ही विश्वास नहीं करती, उस पर गुजरात की जनता क्यों विश्वास करेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंतरिक रूप से कई समस्याओं से घिरे हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। राहुल ने अपनी एक टिप्पणी में नोटबंदी को त्रासदी बताया था। इसे लेकर ही केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी से सवाल किया था।

स्मृति ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि गांधी परिवार भ्रष्टाचार का पर्याय रहा है। पहले 2जी, फिर कामनवेल्थ और कोयला घोटाले की चर्चा दुनिया में होती थी।

उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती थी, उसने मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। 3 साल में उस विश्रवास पर प्रधानमंत्री खरे उतरे हैं। भ्रष्टाचार एवं काले धन के खिलाफ ऐतिहासिक मुहिम में सफलता ​जनता के सहयोग से हासिल हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!