Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 12:45 PM
उत्तर प्रदेश की पुलिस जहां एक तरफ बदमाशों पर नकेल कसने के दावें कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। ताजा मामला सहारनपुर का है। जहां शालीमार ..
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश की पुलिस जहां एक तरफ बदमाशों पर नकेल कसने के दावें कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। ताजा मामला सहारनपुर का है। जहां शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। वहीं महिलाओं के शोर मचाने पर पुलिस ने मौके से 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मामला देवबंद इलाके का है, जहां शालीमार एक्सप्रेस में करीब आधा दर्जन मनचलों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकते की। महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर 2 पक्षों में हंगामा हो गया। ट्रेन के देवबंद पहुंचते ही पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लेकर जीआरपी चौकी में लाकर बैठा दिया, जबकि कई भागने में कामयाब हो गए।
गुरुवार की देर शाम मुजफ्फरनगर से शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में आधा दर्जन युवक देवबंद लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रही कुछ महिलाओं ने युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी, जिसके बाद चलती ट्रेन में ही हंगामा शुरू हो गया। मनचलो के खिलाफ देवबंद स्टेशन पर घंटों हंगामा चलता रहा। जैसे ही ट्रेन देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने मौके से 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।