...तो उत्तर प्रदेश के सी.एम. बनेंगे राहुल गांधी

Edited By ,Updated: 02 May, 2016 08:32 AM

new delhi uttar pradesh rahul gandhi

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती है तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक...

नई दिल्ली: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती है तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान और पार्टी में चुनाव की रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने राहुल को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रोजैक्ट करने पर गंभीर चर्चा की है।

हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सवर्णों और अल्पसंख्यक वोटरों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रही है।

सूत्रों का कहना है कि जून के पहले हफ्ते में कांग्रेस उत्तर प्रदेश और ए.आई.सी.सी. में फेरबदल कर सकती है। सूत्र का यह भी कहना है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। सपा या बसपा किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!