चाचा ने किया था रेप, भतीजे से खुदवाई कब्र और फिर उसी में दफना डाला

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 05:36 PM

murder case

यहां से हत्या करने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां कुछ दिन पहले लापता हुए 12 साल के बच्चे का खेत में दबा शव मिला जिससे ...

मेरठ: यहां से हत्या करने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां कुछ दिन पहले लापता हुए 12 साल के बच्चे का खेत में दबा शव मिला जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पता चला कि बच्चे की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी। जिसमें तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिता पुत्र हैं, जबकि उनका तीसरा साथी अभी फरार है। आरोपियों ने बताया कि मारने से उन्‍होंने पहले बच्‍चे से ही खेत में गड्ढ़ा खुदवाया और फिर गला दबाकर हत्या करने के बाद उसी गड्ढे में उसे दफना दिया।

चाचा ने किया था रेप, भतीजे ने भुगता अंजाम
गिरफ्तार आसिफ का आरोप है कि मोनिस के सगे चाचा ने उसकी सगी बहन के साथ रेप किया था। उसकी बहन अंधी है। जब वो प्रेग्‍नेंट हुई, तब परिजनों को उसके साथ हुई घटना का पता चला था। इसके बाद उसने बदला लेने की ठान ली थी। इसीलिए वो 31 अक्टूबर को मोनिस को बहका फुसलाकर गांव के नजम के खेत पर ले गया। वहां मोनिस से ही खेत में गड्ढा खुदवाया और उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर उसी गड्ढ़े में उसके शव को दफना दिया।

क्राइम ब्रांच की मदद से पकड़ा गया आरोपी
मोनिस 31 अक्टूबर की दोपहर से लापता था। उसके पिता इकलाख ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन से पुलिस ने बच्‍चे की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान 3 नवंबर को इकलाख के मोबाइल अज्ञात व्यक्ति ने 12 लाख की फिरौती मांगी। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर को क्राइम ब्रांच की मदद से सर्विलांस पर लगा दिया। उस दिन के बाद 4 और 7 नवंबर को फिर से फिरौती के लिए फोन आया। पुलिस ने मोबाइल करने वाले नंबर की लोकेशन का पता कर लिया, जो कि जानी कलां थाना क्षेत्र का ही निकला। सोमवार की देरशाम पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी महफूज को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर महफूज ने मोनिस के अपहरण और हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई। 

UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!