Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jul, 2017 04:32 PM
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने हत्यारे पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय सुनैना के रूप में की गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि शनिवार की रात कविनगर थाना क्षेत्र की मानसरोवर पार्क कॉलोनी में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी को गोली मार दी। घायल अवस्था में महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में खाने में देरी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किया गया अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है।