Edited By ,Updated: 16 Dec, 2016 03:07 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस से तालमेल की अटकलों को मीडिया ने हवा दे दी है।
बलिया: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस से तालमेल की अटकलों को मीडिया ने हवा दे दी है। यादव यहां राज्य के पूर्व मंत्री नारद राय के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से तालमेल के बारे में संवाददाताओं के सवाल पर यादव ने कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि तालमेल की अटकलों को मीडिया ही हवा दे रहा है।
मुझे जानते नहीं हो क्या- मुलायम
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस से तालमेल हो गया तो सपा 300 से अधिक सीट जीतेगी, क्या कांग्रेस से कोई बातचीत चल रही है, के सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए सपा मुखिया ने कहा कि मुझे जानते नहीं हो क्या। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भ्रष्टाचार व संसद की कार्रवाई बाधित होने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें