Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 04:05 PM
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया।
रायबरेली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि पिछले 3 सालों में केन्द्र सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।
गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्त्ताओं और प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 3 सालों में केन्द्र सरकार ने कोई काम नहीं किया। देश की अर्थव्यवस्था चौपट है। सेवा एवं वस्तुकर (जीएसटी) और नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। देश का किसान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। लोगों का व्यवसाय चौपट हो गया है। उन्होंने अमेठी तथा रायबरेली के संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि वर्ष 2019 में होने वाला लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी संमस्याएं बताई। गांधी से सांसद संजय सिंह, पूर्व विधायक अमिता सिंह एम एल सी दिनेश प्रताप सिंह, विधायक राकेश सिंह ने अलग अलग मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया।