इस बंदर की छेडख़ानी को देखकर मनचले भी शरमा जाएं

Edited By ,Updated: 09 Jul, 2016 06:15 PM

mncle also looking at this monkey blush flirting

बंदरों के काटने और घरों में घुसकर सामान का नुकसान करने के कई किस्से तो आपने सुने होंगे, लेकिन यूपी के कानपुर शहर में एक बंदर की हरकतों से शहर के मनचले भी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक बंदर लोगों और महिलाओं के साथ ऐसी-ऐसी हरकतें कर रहा है जिसे सुनकर मनचले भी अपने आप को शर्मिंदा महसूस करने लगेगें। यह बंदर सिर्फ महिलाओं और लड़कियों को ही अपना निशाना बनाकर न सिर्फ उन्हें परेशान करता है, बल्कि उनके साथ अश्लील हरकतें भी करता है। इस बंदर की इन हरकतों का अब तक कई महिलाएं और लड़कियां शिकार हो चुकी हैं। बंदर ने इन दिनों महिलाओं और लड़कियों का घर से निकलना दूभर कर दिया है। यहां तक कि महिलाएं इसके डर से अपना रास्ता तक बदल चुकी हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी शिकायत नहीं की गई, वन विभाग को मामले इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

 

महिलाएं और लड़कियों का आना जाना हुआ कम 

इस बंदर के आतंक का आलम यह है कि केशव नगर इलाके में महिलाएं और लड़कियों का आना जाना बहुत कम हो गया है। या फिर वही महिलाएं बाहर निकल रही हैं जिन्हें इसकी हरकतों के बारे में पता नहीं है। केशव नगर इलाके में नहर पटरी रोड पर पेड़-पौधे बहुत अधिक है और नहर भी है। यहां काफी समय से बंदरों की टोलियां घूमती थी। शुरुआत में इन बंदरों ने कुछ एक लोगों को काटा भी पर उसके बाद सब सामान्य हो गया। इधर, कुछ दिनों से इन बंदरों की संख्या में इजाफा भी हुआ। 

 

लड़कियों के साथ अश्लील हरकत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले करीब 20-25 दिनों से एक बंदर जो दिखने में पतला सा है। वह महिलाओं और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता है। वह उनकी साड़ी, दुप्पटे को खींचता है और कंधे पर चढ़ कर अश्लील हरकतें और शारीरिक छेड़छाड़ करता है। 

 

सिर्फ महिलाओं-लड़कियों से करता है ऐसी हरकत

नहर पटरी पर गुटके की दुकान चलाने वाले विजय गुप्ता का कहना है कि यह बंदर दोपहर में ही इधर नजर आता है और सिर्फ महिलाओं और लड़कियों संग ऐसी हरकतें करता है, जिससे कोई भी शर्म से पानी पानी हो जाए। विजय ने बताया कि यह बंदर किसी को काटता नहीं है और न ही लड़कों या पुरुषों को किसी तरह परेशान करता है। यह सिर्फ महिलाओं और लड़कियों संग ऊटपटांग हरकतें करता है।

 

20 से अधिक को बनाया निशाना 

एक रिक्शा कम्पनी चलाने वाले गुड्डू पंडित की माने तो यह बंदर ऐसी हरकतें अब तक करीब 20 से अधिक महिलाओं और लड़कियों के साथ कर चुका है। कई बार उनकी कंपनी के रिक्शाचालक बन्दर को लाठी, डंडे और पटाखों से भगा भी चुके हैं पर कुछ घंटों बाद वह फिर आ जाता है। 

 

कोमल ने बदला रास्ता

बर्रा में रहने वाली एक युवती कोमल (काल्पनिक नाम) केशव नगर स्थित एक स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि एक बार इस बंदर ने स्कूल से घर पैदल जाते वक्त उनके पीछे से आकर उनका दुपट्टा खिंचा। पीछे मुड़कर देखा तो चीख निकल गई, पर डर के चलते वो भाग नहीं पाई, तो उन्होंने दुपट्टा छोड़ दिया। लेकिन बंदर फिर भी उनके पीछे पड़ गया और पास ही स्थित एक पीपल के पेड़ के चबूतरे पर चढ़कर उनके कंधे पर बैठ गया और कपड़े फाडऩे लगा। तब तक वहीं से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने शोर मचाकर और पत्थर दिखाकर बंदर को भगाया। कोमल बताती हैं कि वह तभी से इतना डर गई हैं कि उन्होंने रास्ता ही बदल दिया है। 

 

पलक के साथ तो हद ही हो गई

एक महिला पलक (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह बर्फ बेचती है और रोज दोपहर पैदल ही घर खाना खाने जाती है। एक दिन एक बंदर अचानक से आ गया और उनकी साड़ी खींच दी, जिसके बाद वहां से भागने के प्रयास में उनकी साड़ी खुल गई और वह गिर गईं। जिसके बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बंदर को भगाया। अब वह बंदर के डर से उस रस्ते से नहीं निकलती हैं।

 

वन विभाग से की जा चुकी है शिकायत

इलाके के लोगो ने बताया कि अभी तक बंदर सिर्फ सामान का नुकसान करते थे पर अब इस बंदर की यह हरकत लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इलाके के विकास सिंह ने बताया कि कई बार बंदरो के आतंक की शिकायत वन विभाग से की पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई अधिकारी या कर्मचारी बंदर पकडऩे ही आया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!