Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 11:31 AM
मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बंद मकान में पति पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई....
मेरठः मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बंद मकान में पति पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि बंद मकान से बदबू की सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो पति-पत्नी के शव एक ही बेड पर पड़े मिले और बेड के चारों तरफ खून के छींटे पड़े थे। फिलहाल पुलिस दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
5 महीने पहले हुई थी शादी
मोहल्ला निवासी मुताबिक लक्खीपुरा निवासी सलीम की 5 महीने पहले भूरी नाम की लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों किराए का मकान लेकर अपने परिवार से अलग रहते थे। जिन्होंने 2 जुलाई को लिसाड़ी थानाक्षेत्र के फातिमा मस्जिद के निकट वसीम का मकान किराए पर लेकर यहां रहना शुरू किया था। कई दिन से मकान बंद था। सलीम और उसकी पत्नी को घर से बाहर निकलते भी नहीं देखा गया था।
बुरी तरह से सड़ चुके थे दोनों के शव
रविवार को जब मकान के अंदर से बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मकान का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी। अंदर का सीन देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में सलीम और उसकी पत्नी भूरी के शव एक ही पलंग पर पड़े थे। दोनों के शव बुरी तरह सड़ गए थे। देखते ही देखते ये बात इलाके में आग की तरह फैल गई। दोनों के शवों को देखने के लिए लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का है इंतजारः पुलिस
वहीं सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और एसपी सिटी मानसिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि अभी तक दोनों की मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दोनों की मौत का सच सामने आएगा। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।