पार्टी से निकाले जाने पर बौखलाए विजय मिश्रा, कहा-मुझे पार्टी से निकालने का कोई  हक नहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Mar, 2018 12:05 PM

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने क्रॉस वोटिंग की। जिसके चलते शनिवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक को बर्खास्त कर दिया है।...

लखनऊः  राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने क्रॉस वोटिंग की। जिसके चलते शनिवार को निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक को बर्खास्त कर दिया है। जिसके चलते अब विजय मिश्रा ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निकालने का संजय को कोई अधिकार नहीं है। 

विजय मिश्रा ने कहा कि वे खुद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और महासचिव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी से बिना नोटिस बाहर नहीं कर सकता। विजय ने निषाद पार्टी में बड़ी फूट के संकेत देते हुए कहा कि पार्टी के बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं और आने वाले समय में कहीं ऐसा न हो कि संजय निषाद ही पार्टी से बाहर कर दिए जाएं। 

मीडिया से रूबरू होते हुए विजय मिश्रा ने खुद पर की गई कार्रवाई पर कहा कि संजय निषाद को अपने बेटे को पार्टी से बाहर करना चाहिए क्योंकि उसने सपा से चुनाव लड़ा। सपा के खिलाफ कैडर कर निषाद पार्टी यहां तक पहुंची थी, लेकिन संजय निषाद ने अपने पारिवारिक स्वार्थ के लिए पार्टी को बर्बाद कर दिया।

विजय ने कहा कि संजय निषाद आज सपा से आगामी लोकसभा चुनाव में 3 सीट की सौदेबाजी कर रहे हैं। यह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है। आज देश में सब यह कह रहे हैं कि गोरखपुर में सपा जीती और निषाद पार्टी का कोई नाम नहीं ले रहा है इससे अब पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं रहा। इसलिए संजय निषाद को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। 

वहीं भाजपा में जाने के सवाल पर विजय मिश्रा ने कहा कि जहां भी गरीबों मजलूमों की आवाज सुनी जाएगी वो उस पार्टी में जाएंगे। उन्होंने ज्ञानपुर विधानसभा की जनता और अन्तर्रात्मा की आवाज पर भाजपा को राज्यसभा में वोट किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!