दूल्हे बारात लेकर आए...पर मंडप पर हुआ कुछ ऐसा कि लड़कियों ने किया शादी से इंकार

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2016 10:58 AM

mirzapur groom wedding doctor

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बारात लेकर आए 2 दूल्हों को लड़कियों द्वारा शादी करने से इंकार करने पर बारात लेकर बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस उपाधीक्षक कुलभूषण ओझा ने यहां बताया कि...

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बारात लेकर आए 2 दूल्हों को लड़कियों द्वारा शादी करने से इंकार करने पर बारात लेकर बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस उपाधीक्षक कुलभूषण ओझा ने यहां बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र में नारघाट के गैबीघाट निवासी लड़की का दिल्ली के उत्तमनगर से अजय कुमार जायसवाल के साथ रिश्ता तय हुआ था।

कल आई बारात में उस समय हड़कम्प मच गया जब दूल्हा मंडप में बेहोश हो गया। आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टरों द्वारा दूल्हे को मिर्गी का रोगी घोषित करने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। वर पक्ष ने दहेज वापस कर समझौता कर लिया।

ओझा ने बताया कि दूसरा प्रकरण जिले के जमालपुर क्षेत्र का है। इस शादी में लड़का और लड़की फेसबुक पर मिले थे और दोनों की शादी परिजनों की सहमति पर हो रही थी लेकिन दूल्हे द्वारा अपनी जाति छुपाने पर यहां कन्या पक्ष के लोग भड़क गए और शादी से इंकार कर दिया। 

उन्होंने बताया कि बिहार के छपरा से कल बारात यहां आई थी। किसी तरह लड़की पक्ष के लोगों को लड़के कीजाति का पता चल गया कि लड़का गैर जाति का है। पुलिस ने बताया कि बारातियों को कन्या पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया था, जिन्हें छुड़ा लिया गया है। वर समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि समझौता नहीं होने पर तहरीर के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!