Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 03:47 PM
भले ही योगी सरकार प्रदेश में हो रहे लगातार जुर्म को कम करने की लाख दावे कर रही...
नोएडाः भले ही योगी सरकार प्रदेश में हो रहे लगातार जुर्म को कम करने की लाख दावे कर रही हो, लेकिन बावजूद इसके कुछ बैखौफ बदमाश पुलिस को खुल्लेआम चुनौती दे रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पर दिनदहाड़े बाईक सवार 2 बदमाशों ने दूध के डिस्ट्रीब्यूटर को गोली मार कर 8 लाख रूपए लूट ले गए। ये सारी वारदात एक कैमरे मे कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह बीती दोपहर करीब 3:30 बजे बैग में 8 लाख रुपए लेकर बाइक से सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे। तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने उससे बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके दौरान सारी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़कर घायल के पास पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले गई। जहां उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।