Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 11:34 AM
मेरठ की प्रसिद्व कवियत्री अनामिका जैन अंबर आगामी 16 सितंबर को प्रसारित होने वाले सीरियल ‘कॉमेडी दंगल’ में दिखाई देंगी। वहीं यह खबर शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है...
मेरठः मेरठ की प्रसिद्व कवियत्री अनामिका जैन अंबर आगामी 16 सितंबर को प्रसारित होने वाले सीरियल ‘कॉमेडी दंगल’ में दिखाई देंगी। वहीं यह खबर शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। पूरे शहर में अनामिका के लिए गर्व और उत्साहना देखी जा रही है।
वहीं इस बारे में अनामिका का कहना है कि कॉमेडियन भारती व संगीतकार अनु मलिक के इस शो में वह भाग ले रही हैं। जहां वो कविताएं पढ़ा करेंगी। उनके साथ प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा व सुनील जोगी भी रहेंगे।
अनामिका ने बताया कि इससे पहले भी वह और उनके पति सौरभ सुमन 'वाह-वाह क्या बात है' प्रस्तुत कर चुके है, जिसे काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा वह काव्य धारावाहिक लपेटे में नेता जी में 9 सितंबर को अपने व्यंग बाण चलाती नजर आएंगी।