मेरठ के मशहूर उपन्यासकार का निधन, 'वर्दी वाला गुंडा' से पाई थी शोहरत

Edited By ,Updated: 18 Feb, 2017 02:15 PM

meerut famous novelist died uniformed punk did the fame

जाने-माने उपन्यासकार और लगभग आधा दर्जन फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर वेद प्रकाश शर्मा का निधन हो गया। उनका नॉवेल ''वर्दी वाला गुंडा'' ने धूम मचा दी थी...

मेरठः जाने-माने उपन्यासकार और लगभग आधा दर्जन फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर वेद प्रकाश शर्मा का निधन हो गया। उनका नॉवेल 'वर्दी वाला गुंडा' ने धूम मचा दी थी। कहा जाता है कि साल 1993 में पहले ही दिन इसकी 15 लाख कॉपियां बिक गई थीं। वह 62 वर्ष के थे। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वेद प्रकाश शर्मा लगभग 1 साल से बीमार थे। उन्हें फेफड़े में संक्रमण हो गया था। मेरठ से मुंबई तक उनका इलाज चला। लेकिन वह बच नही पाए।

लिखे थे कुल 173 उपन्यास 
06 जून 1955 को जन्मे वेद प्रकाश शर्मा के 'वर्दी वाला गुंडा', 'बहू मांगे इंसाफ', 'दूर की कौड़ी', 'शाकाहारी खंजर' जैसे कई उपन्यासों ने धूम मचा दी थी। वेद प्रकाश ने पहले दूसरों के लिए 'गोस्ट राइटिंग' की। फिर खुद का नाम मिला। उन्होंने शुक्रवार को रात 11.50 बजे अंतिम सांस ली। वेद प्रकाश के परिवार में एक बेटा शगुन शर्मा और 3 बेटियां हैं। वेद प्रकाश ने कुल 173 उपन्यास लिखे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!