मायावती के जन्मदिन की बधाई वाले होर्डिंगों पर चला नगर निगम का हथौड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 02:53 PM

mayor s birthday congratulation hurdings

उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री रह चुकी और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज सोमवार को 62वां जन्मदिन है। जिसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है।...

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री रह चुकी और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज सोमवार को 62वां जन्मदिन है। जिसको लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच नगर निगम के अधिकारियों ने मुरादाबाद में लगे मायावती के होर्डिंगों पर हथौड़ा चला दिया, जिससे बसपा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। 

चौराहों पर बधाई संदेश के लिए लगाए होर्डिंग
उत्तर प्रदेश में सरकार किसी की भी बनी हो, लेकिन इसके बावजूद मायावती का जन्मदिन हर कोई बड़े उत्साह और खुशी से मनाता है। हर बार की तरह इस बार भी मुरादाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौराहों पर बधाई संदेश लिखे होर्डिंग लगाए, लेकिन भाजपा सरकार के प्रशासन को ये मंजूर नहीं हुआ।

नगर निगम ने होर्डिंगों को हटाकर पहुंचाया कूड़ा घर
जिसके चलते मुरादाबाद नगर निगम की जेसीबी ने मायावती के फोटो वाले सभी होर्डिंगों को हटाकर कूड़ा घर में पहुंचा दिया। जैसे ही यह खबर बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगी, सबने मिलकर अपना विरोध जताया। मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जातिगत आधार पर काम कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!