Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 03:27 PM
उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेज दिया गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि राकेश धर त्रिपाठी जमानत पर बाहर आए थे। सोमवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार पूर्व उच्च शिक्षामंत्री राकेशधर त्रिपाठी के खिलाफ 2013 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व भ्रष्टाचार के आरोप में इलाहाबाद के मुट्टीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद मामले की जांच सर्तकता विभाग को दी गई थी। जांच में पता चला कि राकेश धर त्रिपाठी ने 2011 से 2013 के बीच 122 करोड़ रूपए की संपत्ति अर्जित की थी, जबकि उन्होंने अपनी समस्त स्रोतों से आय 45 करोड़ रूपए दिखाई थी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद सतर्कता विभाग ने अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को भेजी थी।
अदालत ने जमानत खारिज कर जेल भेजा
वहीं दूसरी तरफ विजिलेंस विभाग ने मंगलवार को कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत खारिज करने की अर्जी दी थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए राकेश धर की जमानत खारिज कर दी। एसपी (विजिलेंस) घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पूर्वमंत्री राकेश धर त्रिपाठी की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें