अनियंत्रित होकर पलटी मैक्स पिकअप, 2 की मौत, 9 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 01:43 PM

max pickup 2 killed 9 wounded overturned

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया...

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक हादासा देहात कोतवाली के मानपुर इलाके का है। यहां देर रात को एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम कर घर वापस लौट रहे थे। तभी मैक्स पिकअप का चालक फोन पर बात कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि चालक नशे मेें था। जिसके चलते मैक्स पिकअप पलट गई।

वहीं हादसे में घायल लोगों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!