Edited By ,Updated: 07 May, 2017 01:17 PM
उत्तर प्रदेश सरकार ने रात प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रात प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को इसी पद पर बाराबंकी भेजा गया है जबकि गोण्डा के मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित को बरेली मण्डल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव अरुण कुमार (द्वितीय) को सिफ्सा का महाप्रबंधक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (नगर पश्चिम) जय शंकर दुबे को अरुण कुमार (द्वितीय) के स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष अरविन्द कुमार चौरसिया को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव पवन कुमार गंगवार को लखनऊ का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। पवन कुमार गंगवार की जगह समाज कल्याण निदेशालय के अपर निदेशक राकेश वर्मा अब उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव होंगे। कृषि निदेशालय के स्थानान्तरणाधीन अपर निदेशक (प्रशासन) उमेश प्रताप सिंह का तबादला नगर विकास विभाग के विशेष सचिव के तौर पर किया गया है।