महिला ने मासूम के साथ उठाया खौफनाक कदम और फिर...

Edited By ,Updated: 26 Aug, 2016 07:58 AM

mahoba women innocent fire

महोबा के चरखारी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने आज अपने डेढ़ साल के मासूम के साथ आग लगा ली जिससे झुलसकर उसकी मृत्यु हो गई जबकि...

महोबा: महोबा के चरखारी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने आज अपने डेढ़ साल के मासूम के साथ आग लगा ली जिससे झुलसकर उसकी मृत्यु हो गई जबकि मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस उपाधीक्षक गुरुदयाल सिंह ने यहां बताया कि गुढ़ा गांव में मदन पाल राजपूत की पुत्री लवली की शादी हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में गोहानी गांव में हुई थी। पति से विवाद के कारण वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के समय लवली घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे।

इस बीच, धुआं उठते देख पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि महिला की मृत्यु हो गई उन्होंने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे झांसी रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने मासूम बच्चे के साथ खुदकुशी का प्रयास क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!