Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 01:41 PM
स्वतंत्रता दिवस पर सहरानपुर जिले में मदरसे में झंडा फहराने को लेकर एक ही पक्ष के दो लोगों में विवाद हो गया...
सहारनपुरः स्वतंत्रता दिवस पर सहरानपुर जिले में मदरसे में झंडा फहराने को लेकर एक ही पक्ष के दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने आपस में मारपीट शुरु कर दी। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
दरअसल मामला सहारनपुर के गांव मावी काल के मदरसा का है। जहां मदरसे के अंदर 11 मेंबर है। जिसमें से 2 लोग पहले ही गुजर गए है और 9 मेंबर बाकि है। जिनके दो गुट बने हुए है। एक गुट में 4 और दूसरे गुट में 5 लोग हैं। इन लोगों का झगड़ा अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा है। वहीं अध्यक्ष पद के विवाद को लेकर सुबह समय से पूर्व एक पक्ष के लोगों ने पहले झंडा फहरा दिया। जिसमें दूसरे पक्ष वालों ने आकर झंडे फहराने को लेकर मारपीट शुरू कर दी।
एसपी प्रताप सिंह ने बताया कि मदरसे में कमेटी को लेकर विवाद चल रहा है। एक कमेटी के 4 लोगों ने समय से पूर्व आकर झंडा फहरा दिया। जिसके कारण झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिन लोगों ने समय से पहले झंडा फहराया है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।